-बैठक में लिये गये निर्णय पर डीएम पर अंतिम आदेश का इंतजार लखीसराय केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को अभिभावकों व बस, ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एचएस मीणा की उपस्थिति में बस चालकों एवं ऑटो चालकों से पुराने केंद्रीय विद्यालय से नये केंद्रीय विद्यालय खगौर में शिफ्ट होने पर विद्यार्थियों के आने जाने के भाड़े के बारे में चर्चा की गयी. उपस्थित वाहन चालकों के द्वारा अपने अपने स्तर से भाड़ा दर बताया गया. बैठक में उपस्थित निशिकांत, अधिवक्ता सुबीन कुमार वर्मा, ज्ञान स्वरूप प्रवीण कुमार, संजय कुमार, मुकेश पटेल, निशा, गजाधर रजक, रिशु कुमार, रवि शंकर वर्मा, उदय कुमार, रणवीर कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए. बैठक में बस चालकों के द्वारा बताया गया पुलिस लाइन से बाजार होते हुए विद्यापीठ चौक होते हुए विद्यालय की ओर जायेगी, यह बस विद्यालय में जाकर खड़ी हो जायेगी. फिर विद्यालय के छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर निकलेगी. शेष बचे ऑटो चालकों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. सभी बिंदुओं का निर्णय केंद्रीय विद्यालय अध्यक्ष सह जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र के आदेशानुसार दिये जायेंगे.
केंद्रीय विद्यालय में किराये को ले चालकों व अभिभावकों ने की बैठक
केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को अभिभावकों व बस, ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गयी
