पिस्टल सटा कर नकाबपोश लुटेरों ने की लूटपाट

थाना क्षेत्र के भंडार गांव में बीती रात पिस्टल की नोक पर लुटेरों ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया

चानन थाना क्षेत्र के भंडार गांव में बीती रात पिस्टल की नोक पर लुटेरों ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध मे पीड़ित परिवार की सदस्य कोमल देवी ने बताया कि वह अपने घर तीन बच्चों के साथ घर में सोयी हुई थी कि अचानक दरवाजा खोलने की आवाज आयी. जब उनकी नींद खुली और वह एक लाठी लेकर जैसे ही निकली की उसे पकड़ कर मुंह बंद कर दिया. वहीं एक नकाबपोश उसके सिर पर देशी कट्टा सटा दिया और एक आदमी घर में जाकर संदूक तोड़ कर उसमें रखा नगदी करीब दो लाख रुपया, सोना का मंगलसूत्र, दो बेसर, एक सोने का अंगूठी, चांदी का पायल, सहित अन्य सामान भी लूट लिया. इसी बीच उनकी बेटी रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर सभी नकाबपोश लुटेरे भाग निकले. पीड़िता ने बताया कि उनके पति पांच दिन पहले ही घर से बाहर कमाने के लिए गये हुए है. वहीं कोमल देवी का ससुर बाबू राम पंडित ने बताया कि जमीन को लेकर कुछ दिन पहले ही किऊल के एक रिश्तेदार के द्वारा पूर्व में उनके परिवार वाले को जान से मारने की धमकी दिया गया था. चोरी की इस घटना की जानकारी चानन थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार को दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल टीम को सूचना दी गयी है. वहीं पुलिस ने बताया कि आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा. फिलहाल टीम आने का इंतजार किया जा रहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >