संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

थाना क्षेत्र के जैतपुर पंचायत स्थित गढ़ टोला में रविवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

-गला दबाकर हत्या की आशंका, गांव में सनसनी बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर पंचायत स्थित गढ़ टोला में रविवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान मिथिलेश कुमार की 21 वर्षीय पत्नी यमली कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने स्थल को सुरक्षित करते हुए साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतका के परिजनों ने बताया कि यमली की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. हालांकि, इसे पारिवारिक मामला समझकर अनदेखा किया जाता रहा. परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर में मृतका ने अपनी मां से फोन पर बातचीत के दौरान मारपीट और झगड़े की बात भी कही थी. घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा है. मृतका के गले पर स्पष्ट निशान पाये गये हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही, मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >