मननपुर बाजार में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने चला प्रशासन का बुलडोजर, 132 कब्जाधारियों पर कार्रवाई

मननपुर बाजार में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया. 132 कब्जाधारियों को हटाते हुए प्रशासन ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Mananpur Encroachment Action: चानन (लखीसराय). प्रखंड के प्रमुख बाजार मननपुर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय के आदेश के बाद रामपुर मौजा और इंटॉन क्षेत्र में वर्षों से दुकानदारों एवं अन्य लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई. प्रशासन ने पहले विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की तारीख निर्धारित की थी.

132 लोगों ने सरकारी जमीन पर किया था कब्जा

अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 की धारा 6 के तहत मामले की विधिवत सुनवाई पूरी की गई थी. जांच के दौरान कुल 132 व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर स्थायी एवं अस्थायी रूप से अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया गया.

12 अगस्त को तय की गई थी कार्रवाई की तारीख

सीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए 12 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की गई थी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की. अभियान के दौरान अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया.

कानून-व्यवस्था के लिए चार दंडाधिकारी तैनात

अतिक्रमण हटाने के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने चार अधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया था. इनमें राजस्व अधिकारी मुकेश कुमार वर्णवाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार, वरीय सहकारिता अधिकारी देवेंद्र कुमार और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अभिशेष रावत शामिल थे. अंचलाधिकारी रवि कुमार को वरीय दंडाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी. चानन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र साहनी सहित कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए रखी.

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान

Mananpur Encroachment Action: प्रशासन की इस कार्रवाई से मननपुर बाजार में लंबे समय से सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की प्रक्रिया तेज हुई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विधिसम्मत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >