नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में गंगा नदी में स्नान के क्रम में 35 वर्षीय युवक दीपक ठाकुर की नदी में डूबने से मौत हो गयी.

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में गंगा नदी में स्नान के क्रम में 35 वर्षीय युवक दीपक ठाकुर की नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सूजा शांतिनगर निवासी जवाहर ठाकुर का पुत्र था. जानकारी के मुताबिक मृतक एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने अपने साढू के घर पथुआ आया हुआ था. शनिवार को वह स्नान के लिए गंगा नदी गया, जहां नदी के गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी. बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को नदी से निकाल कर पिपरिया थाना लाया गया. पिपरिया थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >