जाम से कराहती रही शहर की मुख्य सड़क

शहर के नया बाजार में सोमवार की सुबह से ही जाम से मुख्य सड़क कराहती रही.

लखीसराय. शहर के नया बाजार में सोमवार की सुबह से ही जाम से मुख्य सड़क कराहती रही. नया बाजार के रेलवे पुल के नीचे से लेकर बाजार समिति तक जाम की स्थिति के कारण लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जाम से निकलने के लिए कड़ी धूप में मशक्कत करते रहे. वहीं जाम को छुड़ाने के लिए यातायात पुलिस के पसीने छूट रहे थे. शहर में ई-रिक्शा व बाइक के कारण जाम रखना आम बात हो रही है. जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सिर्फ योजनाएं तैयार की जाती है, लेकिन उस पर अमल नहीं किया जाता है. यातायात पुलिस जाम छुड़ाने के लिए धूप में इधर से उधर दौड़ लगा रहे थे. सुबह 10 बजे से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही. जाम को हटाने के लिए कही कही पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >