परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का स्मृति दिवस है महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार की देर शाम सूर्यगढ़ा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में गुरुवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया

सूर्यगढ़ा.

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार की देर शाम सूर्यगढ़ा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में गुरुवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम में बेगूसराय सेवा केंद्र की संचालिका बीके कंचन दीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. अपने संबोधन में बीके कंचन दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का स्मृति दिवस है. उन्होंने कहा कि शिव बाबा मानव जीवन में शांति, पवित्रता, आत्म जागृति और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देते हैं. वर्तमान भौतिकवादी युग में आध्यात्मिक ज्ञान ही सच्चे सुख और स्थायी समाधान का मार्ग है. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद परमात्मा शिव बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उमंग के साथ मनाया गया. बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. ब्रह्मा कुमार नवीन भाई ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस अवसर पर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी कविता बहन, सिकंदरा की ब्रह्माकुमारी खुशबू बहन, मानपुर की ब्रह्माकुमारी नीलम बहन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में शिव बाबा का ध्वज फहराया गया तथा सभी ने अपने जीवन में पवित्रता, शांति और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया. उपस्थित नागरिकों ने समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक जागृति फैलाने की प्रतिबद्धता जताय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >