शौच के लिए गयी किशोरी की गड्ढे में डूबने से मौत

शौच के लिए गयी किशोरी की गड्ढे में डूबने से मौत

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव में सोमवार की शाम एक 16 वर्षीय किशोरी को मौत तालाब में डूबकर हो गयी. मृतका शाम को शौच करने के बाद एक बड़े गड्ढे में गिर पड़ी. जिससे कि उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बिलौरी निवासी गणेश यादव की 16 वर्षीय पुत्री अमिता कुमारी शाम को जब बच्ची काफी देर तक अमिता घर नहीं पहुंची तो लोगों द्वारा बताया गया कि उसकी बच्ची गड्ढे की तरफ कुछ देर पहले गयी हुई थी. परिजन ग्रामीण के साथ गड्ढे तक पहुंची तो बच्ची की शव को गढ़े किनारे देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >