सूर्यगढ़ा पुलिस ने 54 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को दबोचा, बाइक भी जब्त

Liquor Smuggler Arrested: लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया. शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली गई है.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय)राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Liquor Smuggler Arrested: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब की खेप ले जा रहे आरोपी को धनौरी गांव स्थित तीन मोहनी के समीप दबोचा. कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई.

धनौरी गांव के पास पुलिस की कार्रवाई

सूर्यगढ़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार अवैध महुआ शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस ने धनौरी गांव के तीन मोहनी के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 54 लीटर महुआ शराब बरामद हुई.

स्थानीय युवक निकला तस्कर

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी छितो यादव के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने इस मामले में सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 160/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

बाइक भी की गई जब्त

Liquor Smuggler Arrested: शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद महुआ शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को लखीसराय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ALSO READ: लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >