प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गये दिवंगत पत्रकार सुप्रिय सुमन

समूचे पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है.

पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के अभयपुर के कसबा निवासी मिलनसार पत्रकार स्व. सुप्रिय सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को क्षेत्र में शोक की लहर रही. विगत 9 अप्रैल 2025 को सुबह करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पटना से अभयपुर आने के दौरान लखीसराय के पास उनका असामयिक निधन हो गया था. उनकी स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने सुप्रिय सुमन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एक सजग प्रहरी थे. अल्पायु में उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है. इस भावुक क्षण पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले पत्रकार साथियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पत्रकार सुनील कुमार, अमरजीत कुमार ””कक्कू””, रामाशीष बिंद, धर्मदेव चौधरी रविराज उपस्थित साथियों ने कहा कि सुप्रिय सुमन की लेखनी में सच्चाई और क्षेत्र के विकास के प्रति एक तड़प थी. सड़क हादसे ने हमसे एक होनहार साथी छीन लिया, लेकिन उनकी कार्यशैली और यादें हमेशा क्षेत्र के पत्रकारों का मार्गदर्शन करती रहेंगी. ———————————————————————————- फिर हुई बारिश गेहूं के फसल के लिए हानिकारक, बारिश से मौसम हुआ शुष्क प्रतिनिधि, लखीसराय. जिले में बुधवार की अपराह्न बाद बारिश हुई है. इस बारिश से गेहूं के फसल को काफी हानि पहुंचा है. गुरुवार को अगर धूप समय नहीं आया तो गेहूं के दाना में काला दाग आ सकता है. ऐसे तो मौसम विभाग के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार को बारिश की संभावना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार उतरी बिहार के अलावा पूर्वी बिहार में भी बारिश की संभावना जतायी गयी है. बारिश के पानी से जहां एक और गेहूं के फसल को नुकसान पहुंचाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. वहीं हरी सब्जियों की खेती के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. दूसरी ओर बारिश हो जाने के कारण मौसम शुष्क हो गया है. बारिश नहीं हो इसके लिए किसान भगवान से दुआ मांग रहे हैं. बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाया हुआ था. बुधवार की सुबह फुहार जैसी बारिश भी हुई, लेकिन बाद में आसमान में बादल बरस पड़ा. आधे घंटे तक लगातार बारिश हुई है. जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि हल्की बारिश से कोई खास नुकसान नहीं है. आकलन लगाया जा रहा है. —————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >