भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की

फोटो 8 जब्त शराब की जानकारी देते थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की. पुलिस ने छापेमारी के दौरान भोरहा गांव निवासी एहसान आलम (पिता नईम) के घर से कुल 72 लीटर शराब जब्त की और तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ पुलिस को सूचना मिली थी कि भोरहा पंचायत में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 150 बोतल (लगभग 45 लीटर) फाइटर प्रीमियम विदेशी शराब तथा 90 बोतल (लगभग 27 लीटर) रेशम लीची देशी शराब बरामद की. इस तरह कुल मिलाकर 72 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. पुलिस ने मौके से आरोपित एहसान आलम को गिरफ्तार कर लिया और जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया. आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. इस छापेमारी अभियान में टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम के साथ एएसआई दिलीप कुमार, मनीषा कुमारी तथा अन्य पुलिस जवान सक्रिय रूप से शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >