पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए शीघ्र कराये भूमि उपलब्ध : डीएम

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय कक्ष में शनिवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी

डीएम ने बैठक कर की पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

लखीसराय

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय कक्ष में शनिवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस क्रम में बताया गया कि जिले के कुल 16 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है. इनमें से 11 पंचायतों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, जबकि शेष पांच पंचायतों के लिए अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं हो पायी है. जिलाधिकारी ने संबंधित पंचायतों के मुखिया को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से आवश्यक पहल करते हुए पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आम जनता को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. पंचायत सरकार भवनों का प्राक्कलन तैयार कर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को उपलब्ध करा दिया गया है. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाय तथा कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाय. उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >