लाली पहाड़ी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से है अत्यंत महत्वपूर्ण: डीएम

विभिन्न कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समय-सीमा की विस्तार से की समीक्षा

विभिन्न कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समय-सीमा की विस्तार से की समीक्षा

लखीसराय. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने शनिवार को लाली पहाड़ी पर चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. लाली पहाड़ी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लाली पहाड़ी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था रोजाना सुनिश्चित की जाय तथा निर्माण कार्यों में और अधिक गति लाते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाय. उन्होंने कहा कि आगामी लाली पहाड़ी महोत्सव को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग समयबद्ध और समन्वित तरीके से कार्य करें, ताकि आगंतुकों को आकर्षक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. डीएम ने यह भी बताया कि लाली पहाड़ी एक संरक्षित धरोहर स्थल है, ऐसे में इसके संरक्षण, रखरखाव और निगरानी के लिए मासिक निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जायेगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि धरोहर स्थल के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए सभी निर्माण गतिविधियां मानकों के अनुरूप की जायें.

निरीक्षण के दौरान हेरिटेज कंसल्टेंट आयुषी राज ने लाली पहाड़ी विकास योजना एवं प्रस्तावित संरचनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की. कंसल्टेंट द्वारा बताये गये विभिन्न चरणों, निर्माण तकनीक, पर्यावरण अनुकूल उपायों तथा क्षेत्र की ऐतिहासिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए किये जा रहे संरक्षणात्मक कार्यों की जानकारी डीएम को दी गयी. सभी अधिकारियों को डीएम ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक प्रगति बिंदु की वास्तविक रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान लाली पहाड़ी की खुदाई कराने वाले विश्वभारती शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रो अनिल कुमार ने भी कई सुझाव दिये. इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन शशि कुमार, नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल कुणाल कुमार, नगर परिषद टीम तथा पीएचईडी के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे.

——————————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >