लखीसराय में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश के आसार

लखीसराय जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है और अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बौछारों की चेतावनी जारी की है. वहीं, कृषि विभाग ने किसानों को खेत की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Lakhisarai Weather: लखीसराय जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 जुलाई को भी जिले के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान मौसम में नमी बनी रहेगी, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि तेज आंधी या तूफान की संभावना कम है. बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी रहेगी.

किसानों को खेत की तैयारी की सलाह

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों की जुताई कर कुछ समय के लिए छोड़ दें, ताकि घास-पात नष्ट हो सकें और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़े. धान की रोपनी से पहले खेतों में आवश्यक पटवन कर उन्हें तैयार करने की भी सलाह दी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर खेत तैयार करने से बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ेगी.

लगातार नमी से फसल में फंगस का खतरा

बारिश और अधिक नमी के कारण फसलों में फंगस लगने की आशंका भी बढ़ गई है. कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिन खेतों में पानी जमा हो गया है, वहां से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करें, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके.

31 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

Lakhisarai Weather: मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक जिले में 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना बनी हुई है. कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है.

ALSO READ: किऊल-झाझा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >