लखीसराय में तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Lakhisarai Weather: लखीसराय में गुरुवार को तेज धूप के बाद मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग ने जिले समेत कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Lakhisarai Weather: जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर या शाम के समय तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लखीसराय सहित बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

आंधी और बारिश से मिल सकती है राहत

पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है. हालांकि दोपहर के समय उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में अस्थायी गिरावट आ सकती है.

38 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश के बावजूद दिन में गर्मी और उमस बनी रह सकती है.मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और 6 जुलाई तक एक बार फिर तेज धूप तथा उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

किसानों के लिए भी जारी की गई सलाह

Lakhisarai Weather: मौसम विभाग ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवा, गरज-चमक और संभावित बारिश को देखते हुए खेतों में अनावश्यक कार्य करने से बचने की अपील की गई है. साथ ही मौसम साफ होने के बाद ही कृषि कार्य और दवा का छिड़काव करने की सलाह दी गई है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की अपील की है. तेज हवा और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >