लखीसरय में सुबह हल्का कुहासा, लेकिन दोपहर तक आग उगलेगा सूरज

Sunday Heatwave Update : लखीसराय में रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है. सुबह हल्के कुहासे के बीच दिन की शुरुआत हुई. लेकिन जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ेगा. वैसे-वैसे तापमान और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट :

रविवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा. दोपहर में गर्म हवाएं और तेज धूप मिलकर हालात और कठिन बना सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 मई की तरह आज भी दोपहर का मौसम बेहद गर्म रहने वाला है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

दोपहर में बाहर निकलना पड़ सकता है भारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर के समय तापमान चरम पर रहेगा. तेज धूप और उमस के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस होगी. हालांकि बारिश की 50 प्रतिशत संभावना जताई गई है. लेकिन इससे तुरंत राहत मिलने की उम्मीद कम है.शाम तक हवा का रुख बदलने की संभावना भी बताई गई है. वहीं धूल भरी आंधी आने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

किसानों व मजदूरों को मौसम विभाग की खास सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और बाहर काम करने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही पूरा कर लें. दोपहर में खेतों या खुले इलाकों में ज्यादा देर तक रहना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.डॉक्टरों के अनुसार लगातार धूप में रहने से डिहाइड्रेशन. चक्कर. सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए लोगों को लगातार पानी पीने. हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढंकने की सलाह दी गई है.रात में भी लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. उमस भरी रात के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो सकती है. खासकर बिजली कटौती वाले इलाकों में परेशानी और बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >