घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

लखीसराय के मेदनीचौकी में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहाँ एक घर के सामने खड़ा साढ़े चार लाख रुपये का ट्रैक्टर रात में अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। इस घटना ने क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

लखीसराय से रिपोर्ट

Tractor Theft: लखीसराय जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 किनारे साधबाबा नवटोलिया में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़े ट्रैक्टर की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रात में उठे तो घर के सामने से गायब था ट्रैक्टर

ट्रैक्टर मालिक साधबाबा नवटोलिया निवासी बिंदु देवी, पति रविंद्र रजक ने बताया कि उनका बीआर 09जीए 8430 नंबर का स्वराज 735 मॉडल ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा था. सोमवार की रात करीब 12 बजे जब वह शौच के लिए उठे तो ट्रैक्टर वहां नहीं था. इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिला.

साढ़े चार लाख रुपये का बताया जा रहा ट्रैक्टर

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए ट्रैक्टर की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है. मंगलवार को भी आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन ट्रैक्टर का पता नहीं चल सका. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है.

लगातार वाहन चोरी से बढ़ी लोगों की चिंता

Tractor Theft: ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं. चार दिन पहले अवगिल गांव से भी एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी. लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत है और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

आवेदन मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की सूचना मिली है. पीड़ित से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

ALSO READ: किऊल-झाझा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, पहचान में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >