सदर अस्पताल लखीसराय का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

Lakhisarai Sadar OPD: अस्पताल जाने से पहले आज का रोस्टर जरूर देख लें. जनरल ओपीडी, गायनी, पीडिया, आयुष और इमरजेंसी सहित सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है.

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisarai Sadar OPD: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने बुधवार के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और इलाज में किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि नियमित ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

जानिए जनरल और आयुष विभाग में किस चिकित्सकों की तैनाती

बुधवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार और डॉ विकास कुमार झा मरीजों का इलाज करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे. वहीं इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ संगीता राय की ड्यूटी लगाई गई है. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. गायनी ओपीडी में महिला मरीजों के लिए डॉ रूपा उपलब्ध रहेंगी.

आईपीडी और इमरजेंसी सेवा रहेगी पूरी तरह सक्रिय

Lakhisarai Sadar OPD: आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ शाहिद वाशिम मरीजों की देखभाल करेंगे. इमरजेंसी सेवा में पहली पाली में डॉ हरदीप बागेड़िया, दूसरी पाली में डॉ संजय कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ तीरथा मांझी की ड्यूटी निर्धारित की गई है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं पूरे समय निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू के लिए भी अलग रोस्टर

Lakhisarai Sadar OPD: बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में बुधवार को डॉ विभूषण कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर उपचार मिल सके.

ALSO READ: पिपरिया में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू करने की तैयारी पूरी, 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू होने का रास्ता साफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pintu Pranav

Published by: System

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >