शुक्रवार का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

Lakhisarai Sadar OPD: जनरल, गायनी, शिशु रोग और इमरजेंसी समेत सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी तय, मरीजों को मिलेगी 24 घंटे आपातकालीन सेवा

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisarai Sadar OPD: लखीसराय सदर अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सामान्य ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा पूर्व की तरह 24 घंटे जारी रहेगी.

दो पालियों में चलेगी सामान्य ओपीडी

शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनरल ओपीडी में डॉ संगीता राय और डॉ अवधेश कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे.दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ संजय कुमार तथा इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ ब्रजेंद्र कुमार की ड्यूटी रहेगी. वहीं गायनी ओपीडी में डॉ रूपा मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगी.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मो. शाहिद वासिम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.

24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा

Lakhisarai Sadar OPD: इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ तीर्था मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ निशांत निराला की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

शिशु रोग विभाग और एसएनसीयू का रोस्टर

पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हिमांशु कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया नवजात शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.

ALSO READ: लखीसराय में 50% खेतों में गिरा धान का बिचड़ा, समय पर मानसून से किसानों में बढ़ी उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >