लखीसराय में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी, यहां देखें पूरी शिड्यूल

Lakhisarai Sadar Hospital OPD Roster: लखीसराय सदर अस्पताल ने बुधवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा के लिए जनरल ओपीडी, गायनी, पीडिया और इमरजेंसी समेत सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट.
Lakhisarai Sadar Hospital OPD Roster: सदर अस्पताल लखीसराय में बुधवार को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न विभागों में डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. इसके अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके.

OPD में मिलेगी इलाज की सुविधा

सदर अस्पताल में बुधवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इस दौरान डॉ सुधांशु कुमार और डॉ विकास कुमार झा मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

इवनिंग जेनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस पाली में डॉ संगीता राय मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगी. जबकि इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की तैनाती की गई है.

गाइनी और बच्चों के इलाज में खास व्यवस्था

महिला मरीजों के इलाज के लिए गायनी ओपीडी में डॉ रूपा की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं पीडिया ओपीडी में बच्चों के इलाज के लिए डॉ विभूषण कुमार उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला और बच्चों के इलाज के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है.

आईपीडी और इमरजेंसी में 24 घंटे निगरानी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ शाहिद वाशिम मरीजों की देखभाल करेंगे.

इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संजय कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ तीरथा मांझी मरीजों को इलाज की सुविधा देंगे.

बच्चों के इलाज के लिए डॉक्टर तैनात

एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

मरीजों की सुविधा पर अस्पताल प्रबंधन का फोकस

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सभी विभागों में डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >