लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में रविवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार रविवार को नियमित ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.
सुबह 8 से रात 8 बजे तक तीन डॉक्टर संभालेंगे इमरजेंसी
रविवार को सदर अस्पताल की इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. निशांत निराला
- दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: डॉ. सुधांशु कुमार
- रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ. मृत्युंजय कुमार
इस दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.
एसएनसीयू में भी तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी
सदर अस्पताल के एसएनसीयू के लिए भी रविवार का रोस्टर जारी किया गया है. यहां नवजात बच्चों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टर मौजूद रहेंगे.
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. पवन कुमार
- दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: डॉ. हरदीप बागेड़िया
- रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ. मणि भूषण कुमार
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रविवार को नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी और एसएनसीयू में निर्धारित रोस्टर के अनुसार चिकित्सकीय सेवाएं जारी रहेंगी.
