सदर अस्पताल लखीसराय में गुरुवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी तैनाती, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा

सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी कर दिया है। यहाँ देखें सभी विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी का पूरा विवरण।

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और असुविधा से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार मॉर्निंग ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

सदर अस्पताल में दो पालियों में ओपीडी

गुरुवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ संगीता राय और डॉ सुधांशु कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी. इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ संजय कुमार और इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं, गायनी ओपीडी में डॉ हरिप्रिया की ड्यूटी लगायी गयी है.

आईपीडी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पंकज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय ड्यूटी पर रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी उपलब्ध

इमरजेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विकास कुमार झा, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायेंगे.

पीडिया ओपीडी व एसएनसीयू में भी डॉक्टर तैनात

पीडिया ओपीडी में गुरुवार को डॉ हिमांशु राज मरीजों को देखेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ पवन कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार की ड्यूटी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >