लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार सामान्य ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी. इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक इवनिंग ओपीडी संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
दो पालियों में चलेगी सामान्य ओपीडी
शुक्रवार को सामान्य ओपीडी में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. संगीता राय और डॉ. अवधेश कुमार मरीजों को चिकित्सा सुविधा देंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी.
इवनिंग सामान्य ओपीडी में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक डॉ. संजय कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. ब्रजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. गायनी ओपीडी में डॉ. रूपा मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगी.
आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. मो. शाहिद वासिम, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. विकास कुमार झा और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ. अवधेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.
इमरजेंसी में तीन चिकित्सक संभालेंगे जिम्मेदारी
इमरजेंसी सेवा के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. तीर्था मांझी, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ. निशांत निराला की ड्यूटी लगायी गयी है.
पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू में भी चिकित्सक तैनात
पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ. पवन कुमार मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. हिमांशु कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ. हरदीप बागेड़िया ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे.
