लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट
Lakhisarai Sadar Hospital: लखीसराय सदर अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है. अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. इससे मरीजों को डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी पहले से मिल सकेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
सोमवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ राज अभय और डॉ विकास कुमार झा मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे. इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ निशांत निराला की ड्यूटी लगायी गयी है, जबकि इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.
महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में डॉ कुमार अमित उपलब्ध रहेंगे. ऐसे में स्त्री रोग से संबंधित इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा मिलेगी.
NEET री-एग्जाम से जुड़ी बड़ी खबर
आईपीडी और इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात
सदर अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ सुधांशु कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ संगीता राय और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ तीर्था मांझी ड्यूटी पर रहेंगे.
इमरजेंसी सेवा में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ मो. शाहिद वसीम, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ अवधेश कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ अमरेश कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Lakhisarai Sadar Hospital: बच्चों के इलाज के लिए भी विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध
पीडिया ओपीडी में सोमवार को डॉ पवन कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक हरदीप बागेड़िया और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस
एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस
