लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट राजस्व अधिकारी को मिला सदर अंचल के अंचलाधिकारी का प्रभार

लखीसराय सदर अंचल के अंचलाधिकारी के तबादले के बाद राजस्व अधिकारी रोशन कुमार को नया प्रभार सौंपा गया है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

फोटो -आरओ रौशन कुमार सीओ का भी करते कार्य प्रतिनिधि, लखीसराय. सदर अंचल के अंचलाधिकारी के तबादले के बाद बुधवार की देर शाम राजस्व अधिकारी रोशन कुमार को प्रभार सौंपा गया है. वहीं गोपालगंज के कुचायकोट से तबादला होकर सदर अंचल में पदस्थापित होने के लिए आये नये अंचलाधिकारी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में रिपोर्टिंग की है. निवर्तमान अंचलाधिकारी अजय राठौर को सारण के नगर अंचल में पदस्थापित किया गया है. राजस्व अधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि अजय राठौर द्वारा उन्हें प्रभार सौंपा गया है. फिलहाल वे राजस्व अधिकारी के साथ-साथ अंचलाधिकारी का भी कार्यभार देखेंगे. कयास लगाये जा रहे हैं कि नये सीओ मणि भूषण कुमार सोमवार तक सदर अंचल में अपना योगदान दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >