लखीसराय में स्काई विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों को स्वस्थ दांतों का दिया गया मंत्र

Lakhisarai News: लखीसराय में डॉ उदय शंकर ने विद्यार्थियों को बताया- जंक फूड और तंबाकू से कैसे बढ़ता है दांतों और मुंह की बीमारियों का खतरा

Lakhisarai News: लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट, लखीसराय के स्काई विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को दंत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों को दांतों और मुंह की बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए. राधा डेंटल केयर मुंगेर और इंडियन डेंटल एसोसिएशन शाखा मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

स्वस्थ दांतों के लिए संतुलित आहार जरूरी

शिविर में डॉ उदय शंकर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अच्छा स्वास्थ्य बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दांत ही बेहतर पढ़ाई की नींव होते हैं.

उन्होंने बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दूध और मिश्रित दालों का सेवन करने की सलाह दी. साथ ही जंक फूड, फास्ट फूड और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की अपील की.

तंबाकू और गुटखा से दूर रहने की सलाह

डॉ उदय शंकर ने विद्यार्थियों को पान, गुटखा, तंबाकू और सिगरेट जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि दंत रोगों के प्रति जागरूकता की कमी के कारण छोटी समस्या भी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है. मुंह और दांतों की बीमारियां कई बार जानलेवा भी साबित होती हैं.

मुंह की बीमारियों से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा

शिविर में बच्चों को दूध के दांतों के महत्व, रोजाना दो बार ब्रश करने की आदत और पायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए.

डॉ उदय शंकर ने कहा कि दांत और मुंह की बीमारियों का असर शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ता है. इससे हृदय और मस्तिष्क संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है.

12 वर्षों में 600 से ज्यादा जागरूकता शिविर

डॉ उदय शंकर ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से राज्य के विभिन्न जिलों में 600 से अधिक दंत जागरूकता शिविर आयोजित कर चुके हैं.

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार, भारती भवन के प्रतिनिधि पिंटू सिंह सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे.

Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >