बिहार के इस जिले में किऊल नदी पर बनेगा चेकडैम, नगर परिषद का 2 अरब से अधिक का बजट

Bihar News: लखीसराय नगर परिषद 2026-27 के लिए दो अरब रुपये से अधिक का बजट लाने की तैयारी में है. 33 वार्डों के विकास, जल प्रबंधन और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी गई है. आगामी बैठकों में इस बजट पर अंतिम मुहर लग सकती है.

Bihar News: लखीसराय नगर परिषद वर्ष 2026-27 के लिए दो अरब रुपये से अधिक का वार्षिक बजट अंतिम चरण में पहुंच गया है. इस बार बजट को शहर के समेकित विकास से जोड़ा गया है. 33 वार्डों को ध्यान में रखकर प्राथमिकताएं तय की गई हैं.

27 और 28 फरवरी को अहम बैठक

27 फरवरी को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में बजट प्रस्ताव रखा जा सकता है. यदि मंजूरी मिलती है तो 28 फरवरी को बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी. शहरवासियों की निगाह अब इन बैठकों पर टिकी है.

डिप्टी सीएम का क्षेत्र, बढ़ी उम्मीदें

क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा इस समय राज्य के उपमुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री भी हैं. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि राज्य स्तर से अतिरिक्त सहयोग मिलेगा. बड़े प्रोजेक्ट्स को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है.

फोकस में जल, सफाई और बुनियादी ढांचा

इस बार बजट का जोर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर है. जल प्रबंधन, स्वच्छता और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है. नगर परिषद का दावा है कि योजनाएं जमीन पर उतरीं तो शहर की तस्वीर बदलेगी. सभापति अरविंद पासवान ने कहा कि संतुलित विकास को ध्यान में रखकर बजट का मसौदा तैयार किया गया है. जल्द इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

किऊल नदी पर बनेगा चेकडैम

शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली किऊल नदी के जलस्तर को स्थिर रखने की योजना है. जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक के बीच चार स्थानों पर चेकडैम बनाए जाने का प्रस्ताव है. इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. इससे भू-जल स्तर सुधरेगा. सालभर पानी उपलब्ध रहेगा. पर्यावरण संतुलन को भी फायदा मिलेगा.

संभावित बजट आवंटन (अनुमानित)

  • पेयजल व जल-जीवन-हरियाली योजना- लगभग 4 करोड़ रुपये
  • गली-नाली निर्माण- लगभग 80 करोड़ रुपये
  • विद्यापीठ चौक व जमुई मोड़ सुंदरीकरण- लगभग 2 करोड़ रुपये
  • जल निकासी व ड्रेनेज सिस्टम- लगभग 17 करोड़ रुपये
  • स्ट्रीट लाइट व हाई मास्क लाइट- लगभग 50 करोड़ रुपये

शहरवासियों को बदलाव का इंतजार

बजट का आकार बड़ा है. योजनाएं भी महत्वाकांक्षी हैं. अब देखना यह है कि प्रस्ताव कब तक जमीन पर उतरते हैं. यदि क्रियान्वयन मजबूत रहा तो आने वाले वर्षों में लखीसराय की सूरत बदल सकती है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: सस्पेंडेड SI से 4 घंटे तक क्या-क्या पूछी CBI? पप्पू यादव ने पटना SSP पर लगाए आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >