नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में अनाज के भाव स्थिर, जानिए गेहूं, चावल, दाल और सरसों का ताजा रेट

Lakhisarai Mandi Rate: शुक्रवार को मंडी में अनाज की आवक सामान्य रही, कारोबारियों ने अगले दिनों में भाव में उतार-चढ़ाव की जताई संभावना

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Lakhisarai Mandi Rate: लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में शुक्रवार (03 जुलाई 2026) को अनाज, दलहन और तिलहन के भाव लगभग स्थिर रहे. मंडी में अन्य दिनों की तुलना में अनाज की आवक सामान्य रही, जिससे बाजार दर में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मांग और आवक के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

अनाज के ताजा भाव

मक्का का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहा. गेहूं 2450 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. चावल मंसूरी 2200 से 2500 रुपये तथा अरवा मोटा 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ.

दलहन बाजार का भाव

मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये तथा अरहर दाल 10600 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. चना दाल का भाव 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ.

सरसों, तेल, आलू और प्याज का रेट

Lakhisarai Mandi Rate: काला सरसों 6800 से 7100 रुपये तथा पीला सरसों 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका. 15 लीटर सरसों तेल का टिन 2250 से 2550 रुपये के बीच रहा. आलू का भाव 1040 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्याज 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका.व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार संतुलित बना हुआ है. यदि आवक और मांग में बदलाव होता है तो आने वाले दिनों में मंडी दर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

ALSO READ: लखीसराय में 50% खेतों में गिरा धान का बिचड़ा, समय पर मानसून से किसानों में बढ़ी उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >