गेहूं 2800 और मक्का 2200 रुपये क्विंटल, जानिए लखीसराय मंडी में आज क्या है ताजा भाव

Lakhisarai Mandi : लखीसराय मंडी में आज खाद्यान्न की आवक सामान्य रही, दाम स्थिर. आलू-प्याज में जारी है उतार-चढ़ाव का दौर. किसानों और व्यापारियों की नजर मंडी पर, गुरुवार को अधिकांश जिंसों के भाव रहे स्थिर

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai Mandi : लखीसराय मंडी में गुरुवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रही. व्यापारियों के अनुसार बाजार में आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन बने रहने से अधिकांश जिंसों के दाम स्थिर रहे. हालांकि आलू और प्याज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जिससे खुदरा व्यापारियों और उपभोक्ताओं की नजर इन दोनों जिंसों पर बनी हुई है.

मंडी कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. किसानों की ओर से नियमित आवक होने के कारण गेहूं, मक्का, चावल और दालों के भाव में स्थिरता बनी हुई है. वहीं तिलहन बाजार में भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

खाद्यान्न बाजार में स्थिरता

गुरुवार को लखीसराय मंडी में मक्का 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. गेहूं का भाव 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. चावल मंसूरी 3200 से 3300 रुपये तथा अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा.

प्रीमियम श्रेणी के बासमती चावल का भाव 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले चावल की मांग बनी रहने का संकेत मिलता है.

दालों में बनी रही मजबूती

दलहन बाजार में मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रही. मूंग दाल 10500 से 11000 रुपये तथा अरहर दाल 9000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. चना दाल का भाव 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा.

तिलहन बाजार में भी स्थिर भाव

काला सरसों 6800 से 7100 रुपये तथा पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2070 से 2470 रुपये तक दर्ज किया गया.

आलू-प्याज पर बनी हुई है नजर

मंडी में आलू और प्याज के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को आलू 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका.

व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.

Also Read: रिवॉल्वर, महंगी घड़ियां और करोड़ों की जमीन, जानिए RJD के MLC कैंडिडेट सुनील सिंह की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >