Lakhisarai Mandi Bhav Today: लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट. नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में सोमवार को बाजार लगभग स्थिर रहा. मंडी में अनाजों की आवक अन्य दिनों की तुलना में मिला-जुला रही, जिसके कारण ज्यादातर जिंसों के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ. कारोबारियों के अनुसार मक्का और गेहूं की आवक बढ़ने पर बाजार में हलचल तेज हो सकती है.
मक्का और गेहूं के बाजार पर कारोबारियों की नजर
मंडी में सोमवार को मक्का का भाव करीब 2100 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बना रहा. वहीं गेहूं का अधिकतम रेट 2800 रुपये और न्यूनतम 2450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन अगले कुछ दिनों में किसानों द्वारा अधिक मात्रा में अनाज लाने पर कीमतों में बदलाव संभव है. खासकर मक्का की बढ़ती आवक को लेकर मंडी में चर्चा बनी हुई है.
चावल और दालों के भाव रहे मजबूत
चावल मंसूरी का भाव 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा, जबकि अरवा मोटा चावल 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. दाल बाजार में भी सामान्य कारोबार देखने को मिला.
मसूर दाल का अधिकतम भाव 6750 रुपये और अरहर दाल का रेट 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. वहीं मूंग दाल 9600 रुपये और चना दाल 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. कारोबारियों के अनुसार घरेलू मांग बनी रहने के कारण दालों के बाजार में मजबूती देखी जा रही है.
सरसों तेल और सब्जियों के बाजार में स्थिरता
सरसों काला 7100 रुपये और पीली सरसों 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2250 से 2550 रुपये के बीच दर्ज किया गया.
सब्जी बाजार में आलू और प्याज के दाम स्थिर रहे. आलू 1200 से 1400 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. व्यापारियों का कहना है कि मौसम सामान्य रहने पर फिलहाल बाजार में बड़ी तेजी या गिरावट की संभावना कम है.
Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार
