लखीसराय से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
लखीसराय: जिले के खगौर पंचायत अंतर्गत किऊल नदी के किनारे स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य हरी सिंह मीणा के तबादला के बाद उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही उन्हें बुके देकर भावभीनी विदाई दी गई.
प्राचार्य हरी सिंह मीणा के द्वारा शिक्षक दिवस पर कुमार भगत को प्राचार्य का प्रभार दिया गया है. मीणा के योगदान से पूर्व प्राचार्य के रूप में मिहिर कुमार विद्यालय में सभी कार्यों का कुशलतापूर्वक संचालन कर रहे थे, लेकिन इस बार नियमित टीचिंग शिक्षक को प्रभार नहीं देकर अन्य टीचिंग शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है.
विदाई समारोह में मुकेश पटेल, सुबीन वर्मा, प्रवीण सोनी, उदय कुमार, ज्ञान स्वरूप, राजेंद्र कुमार और ऋषि कुमार शामिल हुए.
विदाई समारोह का आयोजन करने वाले मुकेश पटेल ने कहा कि हरी सिंह मीणा की देखरेख में खगौर में विद्यालय का सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के अपने भवन में आ जाने से यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब हर सुविधा उपलब्ध होगी.
उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध है. अब विद्यालय भवन में कमरा, हॉल, आवास, मैदान, सभी विभागों के चैंबर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं.
