लखीसराय में कांवरियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में उतरी, 15 श्रद्धालु घायल

लखीसराय में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है, स्थिति नियंत्रण में है।

लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर तेतरहाट थाना क्षेत्र के नवाडीह के पास सोमवार देर रात कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बस के असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर जाने से उसमें सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों की निगरानी में बस में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल, लखीसराय भेजा गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुटी है.

देवघर से पटना लौट रही थी बस

जानकारी के अनुसार कांवरियों से भरी बस देवघर से पटना जिले के बिहटा जा रही थी. तेतरहाट थाना क्षेत्र के नवाडीह के पास पहुंचने पर बस अचानक असंतुलित हो गयी और सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गयी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासनिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

ये श्रद्धालु हुए घायल

दुर्घटना में पटना जिले के पुष्पा देवी, सौरभ कुमार, लक्ष्मीनिया देवी, सुजीत कुमार, लोग पासवान, बबलू कुमार, उमरावती देवी, उदय कुमार, अशोक पासवान, आयुष कुमार, इंद्रजीत पासवान, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, चंदा कुमारी और अक्षय लाल पासवान घायल हुए हैं.

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >