लखीसराय ने जमुई को छह विकेट से हराया

भागलपुर के सैंडिज कंपाउंड में चल रहे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओरे से सीनियर मेन्स हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में लखीसराय ने जमुई को छह विकेट से हराया

लखीसराय. भागलपुर के सैंडिज कंपाउंड में चल रहे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओरे से सीनियर मेन्स हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में लखीसराय ने जमुई को छह विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लेते हुए जमुई को 311 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में आयुष के शानदार खेली गयी 157 रनों के आकर्षक पारी के बदौलत लखीसराय की टीम ने 45.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके अलावा कप्तान रविराज ने 41 रन बनाये, जबकि विनोद सिंह 24 व सुशांत ने 17 रनों की उपयोगी पारी खेली. शतकीय पारी खेलने पर आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया. इसकी जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गौतम कुमार ने सभी खिलाड़ियों को इस जीत पर बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >