मजदूर यूनियन ने केआरके मैदान से श्रम कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च

केंद्रीय मजदूर संगठन के आह्वान पर गुरुवार को पूर्व निर्धारित देशव्यापी हड़ताल का स्थानीय मजदूर यूनियन ने भी समर्थन किया

केंद्रीय मजदूर संगठन के आह्वान पर गुरुवार को किया गया था देशव्यापी हड़ताल

चार लेबर कोड को निरस्त करने समेत नौ सूत्री मांग के समर्थन में श्रम पदाधिकारी को दिया आवेदन

लखीसराय

केंद्रीय मजदूर संगठन के आह्वान पर गुरुवार को पूर्व निर्धारित देशव्यापी हड़ताल का स्थानीय मजदूर यूनियन ने भी समर्थन किया. इस दौरान एक्टू के बैनर तले मजदूर यूनियन के सदस्यों ने शहर के नया बाजार स्थित केआरके मैदान से समाहरणालय स्थित श्रम कार्यालय तक विरोध जुलूस निकाला. जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मजदूर के साथ किसान भी शामिल हुए. इस दौरान हाथ में बैनर और यूनियन का झंडा लेकर श्रमिक हित से जुड़े नारा लगाते हुए लोग केआरके मैदान से समाहरणालय स्थित श्रम कार्यालय तक सफर तय किया. एक्टू के सचिव अनिल राम एवं जिलाध्यक्ष मनोज तांती ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चार लेबर कोड मजदूर के अधिकार को कमजोर करने वाले हैं. कोड के लागू होने से स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. वे लोग सरकार से चारों लेबर कोड को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हैं. इसके अलावा न्यूनतम मजदूरी की गारंटी, ठेका प्रथा पर नियंत्रण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, महंगाई पर नियंत्रण, मनरेगा का दायरा बढ़ाने व किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को वापस लेने सहित नौ सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं. सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल ने श्रम कार्यालय में मांग से संबंधित ज्ञापन देकर सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया. इधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव हर्षित यादव ने बताया कि भाकपा ट्रेंड यूनियन, एटक से संबद्ध कामगार निर्माण मजदूर जिला इकाई की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल में भाकपा ने सक्रिय रूप से समर्थन किया. जिसमें कार्यालय सचिव अरुण कुमार सिंह, नगर सचिव, श्रीराम भगत, सूर्यगढ़ा अंचल सचिव रामाशंकर प्रसाद गुप्ता एवं जिला परिषद सदस्य सुधीर बरई सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >