बड़हिया (लखीसराय) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक और बड़हिया के धनराज निवासी कृष्णा सिंह उर्फ शाहदुल बाबू का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही बड़हिया सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
लंबे समय से संघ से जुड़े थे कृष्णा सिंह
कृष्णा सिंह उर्फ शाहदुल बाबू लंबे समय से संघ से जुड़े हुए थे. सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी.
आवास पर पहुंचकर लोगों ने जताया शोक
निधन की सूचना मिलने के बाद संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंचे. लोगों ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि कृष्णा सिंह उर्फ शाहदुल बाबू के निधन से संघ और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी कमी लंबे समय तक महसूस होती रहेगी.
इधर, क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.
