बाजार जाने के बहाने घर से निकली किशोरी का अपहरण

बाजार जाने के बहाने घर से निकली किशोरी का अपहरण

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी लखीसराय बाजार जाने की बात कर 28 फरवरी को अपने घर से निकली थी. जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. मामले को लेकर किशोरी के पिता द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 46/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें किऊल बस्ती गांव के रहने वाले राजकिशोर महतो के पुत्र अभिषेक कुमार पर किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में कहां गया है कि किशोरी 28 फरवरी अपराह्न एक बजे लखीसराय प्रधान डाकघर जाने के लिए घर से निकली थी. जिसके बाद वापस घर नहीं लौटी. छानबीन करने पर पता चला कि वह अभिषेक कुमार के साथ बाजार में थी. अभिषेक कुमार भी अपने घर से गायब था. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >