रतनुपुर गांव से पुलिस ने अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रतनुपुर गांव से पुलिस ने अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. एसआई खुर्शीद आलम के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनुपुर गांव में शनिवार अपराह्न करीब 8:30 बजे अपहरण के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले स्व उमेश मंडल के पुत्र मनीष कुमार उर्फ सिकंदर मंडल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मनीष कुमार के घर से अपहृता को भी बरामद किया है. रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसआई खुर्शीद आलम ने बताया कि सोमवार को अपहृता का कोर्ट में 183 बीएनएस का बयान दर्ज कराया जाएगा. 17 अगस्त 2024 को रतनुपुर गांव से युवती गायब थी. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 258/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जिसमें मनीष कुमार एवं उनके तीन भाइयों पर अपहरण का आरोप लगाया गया था. पुलिस के मुताबिक तब से आरोपित अपहृता को लेकर परदेस में रह रहा था. हाल में ही वह घर लौटा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >