अपहृत किशोरी किऊल रेलवे स्टेशन से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

माणिकपुर पुलिस ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को सूचना के आधार पर किऊल रेलवे स्टेशन से बरामद किया है.

सूर्यगढ़ा. माणिकपुर पुलिस ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को सूचना के आधार पर किऊल रेलवे स्टेशन से बरामद किया है. पुलिस ने अपहृता के साथ पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा निवासी कृष्ण लाल पासवान के पुत्र आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है. सोमवार को अपहृता का 180 बीएनएसएस का बयान दर्ज किये जाने के उपरांत 183 बीएनएसएस का बयान दर्ज कराने के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. जबकि आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेजा गया. बता दें 19 जुलाई 2024 से किशोरी अपने घर से लापता थी. किशोरी के पिता द्वारा मामले को लेकर माणिकपुर थाना में कांड संख्या 78/24 के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा के शिवम कुमार पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने अपहृत किशोरी को आरोपी के साथ किऊल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >