खगौर की टीम ने स्काई विजन पब्लिक स्कूल को 1-0 से किया पराजित

जिला महिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किऊल थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पीछे मैदान में बुधवार को जिला महिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ किया गया

जिला महिला लीग फुटबॉल मैच शुरु, सभी छात्राओं से विधायक व डीएम ने किया परिचय प्राप्त -34 टीमों के बीच फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन -सेंट्रल स्कूल किऊल खगौर के बगल के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन -लीग मैच में प्रदर्शन के आधार पर ही जिला महिला फुटबॉल टीम का होगा चयन लखीसराय. जिला महिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किऊल थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पीछे मैदान में बुधवार को जिला महिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ किया गया. जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों सहित कल्बों के टीमों के खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों की ओर से प्रदर्शन करते हुए जिला फुटबॉल टीम में अपने चयन के लिए प्रयास करेंगी. जिला महिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सह सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं महिला मुखिया जुली कुमारी ने गेंद में किक मारकर किया. फुटबॉल मैच में जिले कुल 34 विद्यालय की टीम ने भाग ले रही है. फुटबॉल मैच में बालिका विद्यापीठ, डीएवी, नाथ पब्लिक स्कूल, स्काई विजन, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खगौर, नरोत्तमपुर कजरा, सूर्यगढ़ा अंचल, बड़हिया अंचल, हलसी समेत सभी विद्यालय की छात्राएं भाग ले रही हैं. फुटबॉल मैच के आयोजन को लेकर डीएम मिथलेश मिश्र ने कहा कि इस तरह खेल से स्वास्थ्य के साथ साथ शैक्षणिक कार्य की क्षमता बढ़ती है. उन्होंने कहा कि छात्रा फुटबॉल या अन्य तरह की खेल से उन्हें कई तरह की प्रेरणा मिलती है. फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले सभी छात्राओं से विधायक रामानंद मंडल डीएम मिथिलेश मिश्र एवं मुखिया जुली देवी के दुआर हाथ मिलाकर सभी का परिचय प्राप्त किया, साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया गया. बुधवार को उद्घाटन मैच स्काई विजन पब्लिक स्कूल व खगौर की टीम के बीच खेला गया. जिसमें खगौर की टीम 1-0 से विजयी रही. इसके साथ ही बुधवार को कुल 17 मैच खेले गये. वहीं गुरुवार को नौ मैच खेले जाने हैं. गुरुवार को ही क्वार्टर फाइनल मैच, शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच एवं शनिवार को फाइनल मैच खेला जायेगा. फुटबॉल मैच के दौरान फुटबॉल मैच एसोसिएशन के बबलू शर्मा ने बताया कि लीग मैच के आधार पर ही जिला महिला फुटबॉल टीम का गठन किया जायेगा. मौके पर मो शाहनवाज, अभिषेक पटेल जॉन मिल्टन पासवान, नवल कुमार सहित भाजपा नेत्री पिंकी कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >