बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

Kalash Yatra: जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंजा सूर्यगढ़ा. नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Kalash Yatra: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 स्थित चकमसकान मोहल्ला में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में मंगलवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हो गई. कार्यक्रम के पहले दिन 251 कन्याओं की सहभागिता वाली भव्य कलश जलभरन शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ढोल-नगाड़ों, डीजे और जय श्रीराम-जय हनुमान के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया.

251 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर निकाली शोभायात्रा

मंदिर परिसर से निकली कलश शोभायात्रा में 251 युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया. शोभायात्रा चकमसकान से निकलकर हॉस्पिटल चौक, बड़ी दुर्गा मंदिर होते हुए पटेलपुर पुल घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे.

भक्ति के रंग में रंगा पूरा इलाका

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. ढोल-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला.

72 घंटे का अखंड रामधुनी शुरू

Kalash Yatra: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में 72 घंटे का अखंड रामधुनी भी शुरू किया गया है. श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन और राम नाम संकीर्तन में भाग ले रहे हैं. आयोजन समिति के अनुसार तीन दिनों तक विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके समापन पर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी.

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

स्थानीय लोगों ने बताया कि नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में पहली बार आयोजित हो रहे इस महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

ALSO READ: पुलिस लाइन में बनेगी 200 बेड की अत्याधुनिक महिला बैरक, जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >