26 जुलाई को लगेगा जिला नियोजनालय कार्यालय में जॉब कैंप

श्रम संसाधन विभाग से संबद्ध जिला नियोजनालय कार्यालय के प्रशाल में 26 जुलाई को जॉब कैंप लगाया जायेगा.

लखीसराय. श्रम संसाधन विभाग से संबद्ध जिला नियोजनालय कार्यालय के प्रशाल में 26 जुलाई को जॉब कैंप लगाया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय के अनुसार निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक, उप निदेशक (नियोजन) भागलपुर प्रमंडल एवं सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय लखीसराय द्वारा आयोजित जॉब कैंप में हिफोप मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा इच्छुक अभ्यार्थियों को जॉब का अवसर प्रदान किया जायेगा. जॉब कैंप में कंपनी द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए 120 रिक्ति का अवसर प्रदान किया गया है. जिसके लिए अहर्ता 10वीं पास व उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष तक पूरे बिहार में कहीं पर भी रखा गया है. इसी तरह रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए आठ पद 12वीं पास 18 से 30 वर्ष ऑल बिहार के लिए, टेलीकॉलर के दो पद 12वीं पास 18 से 30 वर्ष सिर्फ पटना के लिए जबकि कस्टोडियन के तीन पद के लिए 12वीं पास 18 से 30 वर्ष के साथ होम डिस्ट्रिक्ट में पदस्थापन का मौका प्रदान किया जायेगा. इस तरह कुल चार पद के लिए 133 अभ्यर्थियों को मौका प्रदान किया जायेगा. जिला कौशल विशेषज्ञ रोहित रवि को प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >