टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में झुलौना की टीम विजयी

प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के भंडार गांव में गांधी स्मारक क्रिकेट क्लब भंडार की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के भंडार गांव में गांधी स्मारक क्रिकेट क्लब भंडार की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुखिया सह जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह, पंसस निरंजन पासवान, पूर्व मुखिया उमेश महतो, जेडीयू किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष बाल्मीकि शर्मा, समाजसेवी प्रसादी यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा फीता काट कर किया गया. जबकि दिनेश यादव ने बल्लेबाजी व मुखिया दीपक सिंह ने गेंदबाजी कर मैच को शुरू किया. रविवार को इटौन व झुलौना के बीच खेला गया, जिसमें इटौन की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर के खेल में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाये. वहीं जवाब में झुलौना की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाकर दो विकेट से जीत हासिल कर ली. इससे पूर्व क्लब द्वारा सभी आगंतुकों को चादर देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने संयुक्त से कहा कि अब चानन प्रखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है, और अब उसे तराश कर बाहर निकालने की जरूरत है और उसे एक मार्गदर्शन की आवश्यकता है, जिससे अपना गांव प्रखंड तथा जिला का नाम रोशन कर सके. फाइनल मैच जीतने वाले टीम को दिनेश यादव द्वारा 11 हजार नगद राशि दी जायेगी. जबकि मुखिया दीपक सिंह द्वारा उपविजेता टीम को 6 हजार रुपये एवं अंग वस्त्र दिया जायेगा. इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में राज कमल प्रियदर्शी, कॉमेंटेटर निरंजन पासवान एवं दीपक सिंह, विवेक कुमार, नीतीश कुमार, अविनाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >