धोरैया में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

जदयू कार्यालय धोरैया में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई.

धोरैया. जदयू कार्यालय धोरैया में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जदयू के विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजूमदार तथा धोरैया विधानसभा के पूर्व विधायक मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए. विधानसभा प्रभारी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यकारिणी समिति व पंचायत कार्यकारिणी समिति की समीक्षा के सत्यापन के लिए यह बैठक आहूत की गयी है. वहीं पूर्व विधायक ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एवं बूथ कमेटी बनाने का आग्रह किया. बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों की सूची विधानसभा प्रभारी को उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित हुए. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत स्तर पर जाकर पंचायत स्तरीय समिति की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया जायेगा. यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर तक चलेगा. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष आलोक कुमार, प्रखंड रजौन अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, मंतलाल चौहान, उमेश चंद्र रजक, ग्यास खां, सच्चिदानंद यादव, मो. हाशिम, शत्रुघ्न मंडल, अतिन्द्र मंडल, मुन्ना यादव, दशरथ चौधरी, विभाष सिंह, कुलदीप मंडल, पवन सिंह, विनोद सिंह, उमाशंकर ठाकुर, दिलीप, मो. सज्जाद, आजाद खान, आकिब जावेद, सलीम, राजकुमार राजा, अखिलेश सिंह सोनू सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >