जमुई में बालू डंपिंग से उड़ती धूल बनी आफत, सड़क पर गिरकर घायल हो रहे बाइक सवार

Jamui News: जमुई के मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बालू डंपिंग अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है. सड़क किनारे जमा बालू से उड़ रही धूल के कारण राहगीरों और दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है.

हलसी(लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai News: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत दुलारपुर गांव में गुरुवार को आपसी रंजिश खूनी झड़प में बदल गई. खेत से जलावन लाने गई महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

खेत में शुरू हुआ विवाद, फिर हुआ हमला

घायल महिला की पहचान दुलारपुर निवासी सुधीर यादव की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है. पीड़ित परिवार के अनुसार गुरुवार सुबह रंजू देवी अपनी बेटी पूनम कुमारी के साथ खेत से जलावन लाने गई थीं. इसी दौरान गांव के ही कपिल यादव और उमेश यादव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी.

परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया.

महिला के हाथ में गंभीर जख्म

हमले में रंजू देवी के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पीड़ित पक्ष ने हलसी थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सुलतानगंज के पनसल्ला स्कूल का जर्जर भवन बना खतरा, दरकी दीवार के साये में पढ़ने को मजबूर बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >