हीट वेव को देखते हुए खराब पड़े चापाकल को ठीक करने का दिया गया निर्देश

हीट वेव को देखते हुए शहर में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए खराब पड़े हथिया एवं अन्य चापाकल की सूची तैयार की गयी है.

लखीसराय. हीट वेव को देखते हुए शहर में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए खराब पड़े हथिया एवं अन्य चापाकल की सूची तैयार की गयी है. सभी चापाकल की मरम्मती के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने पीएचईडी विभाग को पत्र लिखा है. चापाकल ठीक करने के लिए पिछले एक सप्ताह पूर्व ही नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक एक भी चापाकल का मरम्मति नहीं किया गया है. जिसके कारण शहर में बाजार करने पहुंचे लोगों को शीतल पेयजल के लिए तरसना पड़ता है. शहर में विद्यापीठ चौक से लेकर जमुई मोड़ तक प्याऊ की व्यवस्था किया गया है, लेकिन वह किसी भी काम का नहीं है. शहर के जगह-जगह सुबह-शाम टंकी में पानी को भर दिया जाता है. जिसमें एक नल लगा हुआ है, लेकिन एक घंटे बाद ही प्याऊ का पानी पीने लायक नहीं रहता है. पानी धूप में इतना गर्म हो जाता है कि पानी के छूने से ही हाथ जलने लगते हैं. शहर के बाहर से आने वाले आगंतुकों को शीतल पेयजल के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है. इस संबंध में नगर प्रबंधक कुमार गौतम ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार शहर के खराब पड़े चापाकल को मरम्मती करने के लिए पीएचईडी विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. चापाकल मरम्मत को लेकर रिमाइंडर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >