अपार आईडी बनाने को लेकर दिया निर्देश

अपार आईडी बनाने को लेकर दिया निर्देश

सूर्यगढ़ा. बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सूर्यगढ़ा में बीइओ कुमारी परिणीता की अध्यक्षता में विद्यालय प्रधानों, संकुल समन्वयक एवं संचालक की बैठक हुई. इस बैठक में बीपीएम जितेंद्र कुमार के द्वारा सभी विद्यालय प्रधानों संकुल समन्वयकों एवं संचालकों को अपार आईडी बनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया. उन्हें इस कार्य को मिशन के तहत पूरा करने को कहा गया. बीइओ ने बताया की जिन बच्चों का अपार आईडी नहीं बनेगा, उन्हें आने वाले समय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए राज्य सरकार एवं विभाग द्वारा बच्चों का अपार आईडी बनाने पर जोड़ दिया जा रहा है. विद्यालय प्रधानों को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय टाल बंशीपुर के विद्यालय प्रधान वरुण कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रसलपुर के विद्यालय प्रधान निर्भय कुमार सिंह, विद्यालय प्रधान सह शिक्षक नेता वरुण कुमार, प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला के विद्यालय प्रधान धीरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय नया टोला के विद्यालय प्रधान राम पुकार सिंह, संकुल संचालक मनोज कुमार सिंह, विद्यालय प्रधान अवधेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अमन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. बैठक में विकास मित्रों को दिया गया निर्देश सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में बुधवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार ने विकासमित्रों के साथ बैठक की. इस बैठक में विकास रजिस्टर को अपडेट करने को लेकर निर्देश दिया गया.अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है उनका जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का निर्देश दिया गया, ताकि उनका आधार कार्ड बन जाय और वह सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें, बैठक में विकास मित्रों के कार्यों की समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >