जिलाधिकारी ने किरणपुर में किया निरीक्षण- स्वास्थ्य, शिक्षा व पइन समस्या निवारण के दिये निर्देश मेदनीचौकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किरणपुर पंचायत के किरणपुर गांव में गुरुवार को लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्र ने निरीक्षण किया. लगभग 10 बजे पहुंचे डीएम साहब ने किरणपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय बुनियादी विद्यालय किरणपुर व सबसे महत्वपूर्ण समस्या पइन अतिक्रमण से अवरुद्ध जल निकासी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान किरणपुर के पूर्व मुखिया विजय गोपाल, वर्तमान मुखिया शैलेंद्र कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, जदयू जिला सचिव ब्रजेश पटेल, ग्रामीण विद्या सागर, कन्हैया निराला, आशुतोष कुमार कुसो महतो, मनोज महतो इत्यादि दर्जनों लोगों ने मेजबानी कर ग्रामीण समस्याओं से डीएम को अवगत कराया. निरीक्षण में डीएम श्री मिश्र के साथ एसपी अवधेश दीक्षित, सूर्यगढ़ा सीओ स्वतंत्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर व कर्मचारी शामिल थे. डीएम ने ग्रामीणों के साथ पैदल मार्च कर पइन के जगह-जगह पर अतिक्रमित स्पॉट को देखते हुए पुराना पोखर किरणपुर तक गये. जहां से पइन की जल निकासी गरखे नदी के तरफ जाती है, वहां जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, पूर्व मुखिया विजय गोपाल व ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि यहां पइन में फाटक की व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि बाढ़ के समय में फाटक को बंद कर दिया जाय. पइन के इन सभी समस्याओं से डीएम अवगत होकर मौके पर मौजूद सूर्यगढ़ा सीओ स्वतंत्र कुमार को पइन का मापी करवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाने और पुराना पोखर के पास पइन में फाटक बनवाने के निर्देश दिया. उधर, किरणपुर गांव के बालू पर टोला में लगभग आठ सौ फीट की सड़क और उस पुल निर्माण का भी निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. छह बेड व एक एमबीबीएस डॉक्टर बैठने की मांग उप स्वास्थ्य केंद्र किरणपुर के निरीक्षण में डीएम ने केंद्र का जायजा लिया. ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के नाम 16 बीघा जमीन डोनेट किया गया है, उक्त जमीन की मापी करवा कर घेराबंदी किया जाय. वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ा कर छह बेड की व्यवस्था की जाय तथा एक एमबीबीएस डॉक्टर यहां बैठने की व्यवस्था की मांग की गयी. उक्त समस्या का समाधान के लिए डीएम ने चिकित्सा पदाधिकारी को को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. 10 दिन में करें विद्यालय के बचे कार्य को दुरुस्त राजकीय बुनियादी विद्यालय किरणपुर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय का भौतिक जायजा लिया. विद्यालय के पीछे बह रहे पानी को सोख्ता से जोड़ कर सुचारू व्यवस्था करना, खिड़कियों के टूटे ग्लास को बदलना, रंग-रोगन कर दस दिन में दुरुस्त करने के लिए विद्यालय एचएम राजाराम सुधांशु को कड़ा निर्देश दिये.
पइन को अतिक्रमण मुक्त कराकर पुराना पोखर के पास लगायें फाटक: डीएम
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किरणपुर पंचायत के किरणपुर गांव में गुरुवार को लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्र ने निरीक्षण किया
