तीन जगहों पर अंडरपास बनाये जाने को लेकर किया गया निरीक्षण

अंडरपास बनाये जाने को लेकर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर रंजय कुमार व जदयू नेता सुजीत कुमार ने निरीक्षण किया.

बड़हिया. प्रखड़ के टाल क्षेत्र से बड़हिया नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश के लिए क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के निर्देशानुसार अंडरपास बनाये जाने को लेकर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर रंजय कुमार व जदयू नेता सुजीत कुमार ने निरीक्षण किया. प्रखंड के डुमरी, नगर अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन तथा नवोदय विद्यालय के रास्ते में स्थित रेल पुल के नीचे की जांच की. निरीक्षण के उपरांत वरीय अधिकारी और विभाग के साथ जानकारी साझा करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान साथ रहे नेता सुजीत कुमार ने कहा कि इंजीनियर का मानना है कि पहले से बने पुल के नीचे से अंडरपास का निकाला जाना मुश्किल है, क्योंकि इसमें बने स्ट्रक्चर के साथ तोड़फोड़ और छेड़छाड़ होगा. जबकि कहीं वैसा स्थल जहां मिट्टी के भराव से रेलवे लाइन गुजरती हो, उसके नीचे से अंडरपास का निकाला जाना उचित है. हालांकि ऐसा करने पर उस अंडरपास को जोड़ने वाले एप्रोच पथ का भी निर्माण करना होगा. डुमरी में निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास के बजाय समस्याओं का समाधान आरओबी ही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >