बूथ लेवल पर इंडिया गठबंधन की गठित होगी कमेटी

विगत चार मई को राज्य स्तरीय इंडिया गठबंधन में लिये गये फैसले के आलोक में गुरुवार को लखीसराय में इंडिया गठबंधन की बैठक गढ़ी विशनपुर स्थित एक होटल में राजद नेता प्रेमसागर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

लखीसराय.

विगत चार मई को राज्य स्तरीय इंडिया गठबंधन में लिये गये फैसले के आलोक में गुरुवार को लखीसराय में इंडिया गठबंधन की बैठक गढ़ी विशनपुर स्थित एक होटल में राजद नेता प्रेमसागर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें सर्वसम्मति फैसला लिया गया कि बहुत जल्द अंचल, पंचायत स्तर पर इंडिया गठबंधन का कमेटी गठन कर बूथ लेवल तक कमेटी गठित की जायेगी. बैठक में सर्वसम्मति यह भी फैसला लिया गया कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, वीआइपी के जिला स्तरीय नेता सभी अंचलों में इडिया गठबंधन की बैठक आयोजित करें. इंडिया गठबंधन ने लखीसराय में भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली आवास पंचायत राज की योजनाओं में लूट मची है. शिक्षा घोटाला कराने में सत्ता संरक्षित नेताओं के दबाव में हिमांशु नाम की योजनाओं की लगभग पचासों संचिका गायब करा दिया गया. जिला प्रशासन जांच के नाम पर खानापूर्ति कर माफियाओं को बचाने का काम कर रही है. डबल इंजन वाली सरकार के नेताओं ने अपने रिश्तेदार और करीबी को शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लूटने की खुली छूट दे रखी है. जिसका परिणाम लखीसराय में शिक्षा विभाग में अकल्पनीय और अविश्वसनीय रूप से फर्जी संचिका, हस्ताक्षर तैयार कर विद्यालय सुदृढ़ीकरण योजना के नाम पर लूटा गया. स्वास्थ्य विभाग में इससे भी बड़ी लूट है. जिसका पर्दाफाश बहुत जल्द गठबंधन करेगी. इंडिया गठबंधन ने जिलाधिकारी और राज्य सरकार से मांग किया है कि शिक्षा विभाग से हिमांशु नाम की संचिका गायब करने के विरुद्ध हिमांशु पर मुकदमा दर्ज कर हिमांशु की पहचान सार्वजनिक कर शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करे. अन्यथा समाहरणालय ठप किया जायेगा. अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जायेगा. बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनिश, राजकुमार पासवान, राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास, भाकपा जिला मंत्री हर्षित यादव, रजनीश कुमार, जिला इंडिया गठबंधन के संयोजक जितेंद्र कुमार, सह संयोजक भगवान यादव, एवं सीपीएम राजद के अन्य नेता उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >