अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग मातासी गांव के समीप बालू लोड ट्रैक्टर आ रहा था. पुलिस को देखते ही मौके पर से चालक भागना चाहा, लेकिन भागने में सफल नहीं रहा. वहीं चालक की पहचान जमुई जिले के मनीअड्डा गांव निवासी लक्ष्मण यादव के 22 वर्षीय पुत्र हरेराम कुमार के रूप में है. बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर हलसी थाना लाया गया. इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारी के बीच हड़कंप मच गया है. हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि तरहारी पिकेट के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार व हलसी पुलिस बल के सहयोग से सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मातासी के समीप से कार्रवाई की गयी. बालू लदे ट्रैक्टर की जांच करते हुए ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >